भारत की प्रमुख खरीफ की फसलें

अगर आप भारत में कृषि से संबंधित नोट्स ढूंढ रहे हैं तो आपका इस पोस्ट में स्वागत है जिसमें हमने भारत की प्रमुख खरीफ की फसलें के बारे में विस्तार से वर्णन किया है अगर आप खरीफ की फसल के बारे में जानना चाहते हैं और पढ़ना चाहते हैं तो हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़ें जिसमें हमने संपूर्ण नोट्स बिल्कुल सरल एवं असम भाषा में उपलब्ध करवाने की कोशिश की है 

ऐसे नोट्स आपको फ्री में कहीं भी नहीं देखने को मिलेंगे अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाने वाले नोट्स को जरूर पढ़ें

खरीफ की फसलें

• इस ऋतु में फसलों को जून-जुलाई में बोया जाता है तथा सितम्बर- | अक्टूबर में कटाई की जाती है। ये वर्षा काल की फसलें हैं।

• खरीफ की फसलों के उत्पादन में दक्षिण-पश्चिम मानसून से लाभ होता है। 

• खरीफ की फसलों की बुवाई के समय अधिक तापमान और अधिक आर्द्रता की आवश्यकता होती है।

• खरीफ की फसलें- चावल, सोयाबीन, अरहर, तिल, मूंग, उड़द, प्रमुख मक्का, लोबिया, ज्वार, रागी, बाजरा, मूंगफली, तम्बाकू, कपास आदि।

चावल

• भारत में खाद्य फसलों में सबसे अधिक उत्पादन चावल का होता है। 

• विश्व में चावल उत्पादन में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है।

• चावल की खेती के लिए चिकनी उपजाऊ मिट्टी औसत 25°C तापमान तथा वार्षिक वर्षा 100 सेमी. से अधिक की आवश्यकता होती है।

• गोल्डन राइस नामक चावल में विटामिन-ए की कमी को दूर करने के लिए बीटा कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

• छत्तीसगढ़ राज्य को चावल का कटोरा कहा जाता है।

• तंजावुर (तमिलनाडु) को दक्षिण भारत का चावल कटोरा कहते हैं। 

• राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र कटक (ओडिशा) में स्थित है।

• भारत में चावल का सर्वाधिक उत्पादन पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब में होता है।

• चावल की प्रमुख किस्में IR 20, जमुना, जया, करुणा, पद्मा, कावेरी, हंसा, कृष्णा, बाला, रत्ना, किरण तथा माही सुगन्धा है। 

नोट: यह फसल तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल में तीनों ऋतुओं में उगाई जाती हैं। ओस (शरदकालीन), अमन (शीतकालीन), बोरो (ग्रीष्मकालीन) चावल की किस्में हैं।

ज्वार

• ज्वार एक मोटा अनाज है, जो एक खरीफ की फसल है।

• इस फसल के लिए 25°C – 30°C के मध्य तापमान की आवश्यकता होती है।

• भारत में इस फसल का सर्वाधिक उत्पादन महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा राजस्थान में होता है।

• ज्वार की प्रमुख किस्में CSV-1, CSV-7, CSV-8 इत्यादि।

बाजरा

• बाजरा एक मोटा अनाज है जो खरीफ की फसल है।

• इस फसल के लिए 25°C – 30°C तापमान तथा 40-50 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।

• भारत विश्व में सर्वाधिक बाजरा उत्पादन करता है।

• भारत में सर्वाधिक बाजरा का उत्पादन राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा में होता है।

• बाजरा की प्रमुख किस्में- बाबापुरी, मोती, HB-3, HB-4, T-55 इत्यादि ।

मक्का

• मक्का एक खरीफ की फसल है जो अमेरिकी मूल का पौधा है। 

• इस फसल के लिए 21 °C – 27°C तापमान तथा 50-70 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।

• मक्का, खाद्यान्न व चारा दोनों रूपों में प्रयोग किया जाता है।

• भारत में इसका सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में होता है।

• मक्का की प्रमुख किस्में – माही कंचन, माही धवल, गंगा-5,

डेक्कन- 101, गंगा-11, विजय, जवाहर व विक्रम इत्यादि।

मूँगफली

• यह एक खरीफ की फसल है।

• मूंगफली के लिए 50-100 से.मी. वार्षिक वर्षा तथा 15°C – 25°C तापमान की आवश्यकता होती है।

• भारत में मूंगफली का उत्पादन गुजरात, राजस्थान व तमिलनाडु राज्यों में सर्वाधिक होता है।

• मूंगफली की प्रमुख किस्में- चन्द्रा, ज्योति, राज दुर्गा, RG-425, RJ-382 है।

सोयाबीन

• सोयाबीन एक खरीफ की फसल है यह खाद्य तेल के अलावा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।

• सोयाबीन के लिए 13° से 24° तापमान व 40 से 60 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता है।

• इसका उत्पादन भारत में सर्वाधिक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व राजस्थान राज्यों में होता है।

कपास

• कपास एक उष्णकटिबंधीय फसल जो खरीफ ऋतु में बोई जाती है। 

• कपास के लिए 21 – 25 °C तापमान व 50 से 100 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।

• काली मिट्टी कपास उत्पादन हेतु उपयुक्त है।

• कपास की एक गांठ का वजन 170 किग्रा. होता है।

• कपास को सफेद सोना भी कहा जाता है।

• कपास से सूती कपड़ा उद्योग में कच्चा माल उपलब्ध होता है। 

• भारत में कपास का सर्वाधिक उत्पादन गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में होता है।

• कपास की प्रमुख किस्में- नरमा, अगेती, वराह, लक्ष्मी, नर्बदा, प्रभानी, गारोनी हैं।

आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे Whatsapp Group एवं Telegram चैनल को अभी जॉइन कर ले

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

हमारी UPSC NOTES वेबसाइट पर आपको ऐसे ही टॉपिक अनुसार नोट्स बिल्कुल फ्री मिलने वाले हैं इसलिए अगर आप ऐसे ही नोट्स के साथ अपने तैयारी निरंतर जारी रखना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे हम आपको कुछ ना कुछ नया उपलब्ध करवाते हैं साथ ही अपने दोस्तों के साथ एवं अन्य ग्रुप में शेयर करना बिल्कुल ना भूले

Leave a Comment