आपको पता होगा कि विश्व में सात महाद्वीप है जिसमें से बड़ा एशिया महाद्वीप है आज इस पोस्ट में हम एशिया महाद्वीप | Continent of Asia | Asia Mahadeep के बारे में समस्त जानकारी आपके समक्ष साझा करने वाले हैं क्योंकि यहां से बहुत बार सिविल सर्विस परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं इसलिए आपको इस महाद्वीप पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है

एशिया महाद्वीप को अच्छे से पढ़ने के लिए हमने सरल एवं आसान भाषा में नोट्स तैयार किए थे जो आपको उम्मीद से बिल्कुल फ्री उपलब्ध करवा दिए हैं जिन्हें आप पढ़ कर याद कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एशिया महाद्वीप के प्रमुख देश

देशराजधानी
भारतनई दिल्ली
भूटानथिम्फू
बांग्लादेशढाका
म्यांमारने-पी-ताव
नेपालकाठमांडू
चीनबीजिंग
श्रीलंकाश्री जयवर्द्धनेपुरम
मंगोलियाउलन बटोर
मालदीवमाले
पाकिस्तानइस्लामाबाद
उज्बेकिस्तानताशकंद
कजाकिस्तानअस्ताना
किर्गिस्तानबिश्केक
तजाकिस्तानदुशान्बे
ईरानतेहरान
इराकबगदाद
बहरीनमनामा
लेबनॉनबेरूत
कुवैतकुवैत सिटी
संयुक्त अरब अमीरातअबूधाबी
तुर्कियेअंकारा
इजरायलजेरूसलम
जॉर्डनअम्मान
सऊदी अरबरियाद
यमनसाना
सीरियादमिश्क
साइप्रसनिकोसिया
ओमानमस्कट
इण्डोनेशियाजकार्ता
मलेशियाक्वालांपुर
कम्बोडियानोमपेन्ह
फिलीपींसमनीला
ताइवानताइपे
सिंगापुरसिंगापुर
लाओसवियांग चान
थाइलैण्डबैंकॉक
वियतनामहनोई
उत्तरी कोरियापियोंगयांग
दक्षिणी कोरियासियोल
गुआमहगांटा
ब्रुनेईबंदर शेरी बागवान
हांगकांगविक्टोरिया
जापानटोक्यो
मकाऊमकाऊ
अफगानिस्तानकाबुल
तुर्कमेनिस्तानअश्खाबाद
कतरदोहा
अज़रबैजानबाकू
जॉर्जियातिब्लिसी
अर्मेनियायेरेवान

स्थिति

● इस महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर एवं पश्चिम में भू-मध्य सागर अवस्थित है।

विशेषता

● एशिया क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है।

● पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्रफल के 30% भाग में एशिया विस्तृत है।

● एशिया महाद्वीप से आर्कटिक वृत्त (661𝑜2 उत्तरी अक्षांश रेखा), कर्क रेखा (231𝑜2  उत्तरी अक्षांश रेखा) भू-मध्य रेखा (0° अक्षांश) गुजरती है।

● एशिया महाद्वीप का उच्चतम बिन्दु माउण्ट एवरेस्ट (नेपाल) व निम्नतम बिन्दु मृतसागर (जॉर्डन) है, जो क्रमश: विश्व का सर्वोच्च शिखर व न्यूनतम बिन्दु भी है।

एशिया महाद्वीप के पर्वत

1. हिमालय पर्वत ( श्रेणी )

● भारत, नेपाल, भूटान, चीन देशों में अवस्थित हैं।

● सर्वोच्च चोटी- माउण्ट एवरेस्ट (8848.8 मीटर) है, जो नेपाल में स्थित है। इसे नेपाल में “सागरमाथा” कहते हैं। यह विश्व की सर्वोच्च चोटी है।

● विश्व की दूसरी सर्वोच्च चोटी गॉडविन ऑस्टिन (k2) (8611 मीटर) है, जो हिमालय की काराकोरम श्रेणी में अवस्थित है।

● विश्व की तीसरी सर्वोच्च चोटी कंचनजंगा (8598 मीटर) जो भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है।

2. अराकानयोमा पर्वत

● नवीन वलित पर्वत है, जो म्यांमार देश में स्थित है।

● अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह इसी पर्वत का दक्षिण भाग माना जाता है।

● इस पर्वत की सर्वोच्च चोटी विक्टोरिया है।

3. फ्यूजीयामा – जापान का सबसे बड़ा ज्वालामुखी (सुषुप्त ज्वालामुखी) पर्वत है।

4. फ्यूजी पर्वत – यह जापान की सबसे ऊँची चोटी है।

5. हिन्दुकुश पर्वत – पमीर गाँठ के पश्चिमी भाग में ईरान के एल्बुर्ज पर्वत तक विस्तृत

6. कुर्दिस्तान पर्वत – इराक का सबसे ऊँचा पर्वत।

7. माउण्ट ब्रामा – इण्डोनेशिया का सुप्रसिद्ध ज्वालामुखी पर्वत।

8. एल्बुर्ज पर्वत – यह ईरान के उत्तरी भाग में स्थित है। इसकी सर्वोच्च चोटी “माउण्ट देमबंद” है।

एशिया महाद्वीप के पठार

1. तिब्बत का पठार

● यह पठार चीन में स्थित है।

● यह विश्व का सबसे ऊँचा व बड़ा पठार है।

2. पामीर का पठार

● इस पठार को विश्व की छत कहा जाता है।

● इसे पामीर ग्रन्थि/गाँठ भी कहा जाता है।

3. तकलामाकन का पठार –चीन के तारिम बेसिन क्षेत्र में स्थित है।

4. मंगोलिया का पठार – चीन व मंगोलिया के क्षेत्र में स्थित है। गोबी मरुस्थल इसके दक्षिण में विस्तृत है।

5. पोटवार का पठार – यह पठार पाकिस्तान के उत्तरी भाग में हिन्दुकुश पर्वत के दक्षिण पूर्व दिशा में स्थित है।

6. अनातोलिया का पठार – तुर्किये देश में स्थित पठार। इस पठारी क्षेत्र को एशिया माइनर भी कहा जाता है।

7. शान का पठार – म्यांमार में स्थित है।

एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ

1. याग्टीसीक्यांग नदी

●  यह एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी व विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। (1. नील नदी 2. अमेजन नदी)

   ● इसी नदी पर थ्री गॉर्ज बाँध स्थित है।

2. मैकांग नदी

   ●  अपवाह क्षेत्र चीन, थाइलैण्ड, लाओस, कम्बोडिया, वियतनाम।

3. हांग हो नदी

   ●  एशिया की दूसरी सबसे लम्बी नदी हैं।

   ●  इस नदी को पीली नदी कहा जाता है।

   ●  यह नदी चीन का शोक कहलाती है।

4. इरावदी नदी

   ●  म्यांमार की प्रमुख नदी। 

5. सालवीन नदी – म्यांमार की सबसे लम्बी नदी हैँ।

6. चाओ फ्राया नदी

   ●  थाईलैण्ड की प्रमुख नदी

7. ब्रह्मपुत्र नदी

   ●  उद्‌गम – चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से।

   ●  लम्बाई – 2900 कि.मी. है।

   ●  भारत में इसकी लम्बाई 916 कि.मी. है। 

8. सिन्धु नदी

   ●  उद्‌गम स्थल – तिब्बत क्षेत्र में कैलाश पर्वत श्रेणी में बोखरचू के निकट हिमनद से।

   ●  कुल लम्बाई – 2880 कि.मी. है तथा भारत में इसकी लम्बाई 1,114 कि.मी है।

9. लीना नदी

   ●  यह बैकाल झील के पास स्थित पर्वतीय भाग से निकलती है तथा लेप्टेव सागर में जाकर गिरती है। 

एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें

1. कैस्पियन सागर

   ●  अजरबैजान, ईरान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, रूस में अवस्थित  एशिया यूरोप महाद्वीप को विभाजित करने के साथ विश्व की सबसे बड़ी झील है। 

2. पेंगोंग झील

   ●  भारत चीन सीमा पर स्थित झील 

3. टोनले सैप झील – कम्बोडिया में स्थित झील

4. वॉन झील

   ●  तुर्की/तुर्किये देश में स्थित है।

   ●  यह विश्व की सर्वाधिक खारे पानी की झील है।

5. बैकाल झील

   ●  विश्व की सबसे गहरी झील, जो रूस में स्थित है। 

6. मृत सागर

   ●  यह झील एशिया महाद्वीप के इजरायल व जॉर्डन देशो के मध्य   स्थित है। 

7. टोबा झील

   ●  इण्डोनेशिया में स्थित क्रेटर झील

एशिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल

1. रूब-अल-खाली मरुस्थल –

   ●  यह विश्व का सबसे बड़ा अर्ग मरुस्थल हे।

2. अन नफूद मरुस्थल

   ●  सऊदी अरब में स्थित गर्म मरुस्थल है।

3. दस्त ए कबीर मरुस्थल

   ●  ईरान में स्थित है।

4. दस्त ए लुट मरुस्थल

   ●  यह पूर्वी ईरान में स्थित है।

5. गोबी मरुस्थल

   ●  इसका विस्तार मंगोलिया व चीन में है। 

6. तकला मकान मरुस्थल

   ●  यह चीन के उत्तर पश्चिम क्षेत्र सीक्यांग में स्थित है।  

7. काराकुम मरुस्थल

   ●  तुर्कमेनिस्तान व कजाकिस्तान देशों में स्थित है।

8. किजिलकुम मरुस्थल

   ●  यह मरुस्थल कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान देशों में स्थित है।

9. थार मरुस्थल

   ●  यह मरुस्थल भारत व पाकिस्तान देशों में फैला है यह मरुस्थल   अर्ग, रेग व हम्मादा तीनों प्रकार का है यह विश्व का सर्वाधिक जैव विविधता वाला मरुस्थल है।

एशिया महाद्वीप की प्रमुख जलसंधियाँ

1. बेरिंग जलसन्धि

   ●  अलास्का (उत्तरी अमेरिका) को रूस (एशिया) से अलग करता है। 

2. सुगारू जलसन्धि

   ●  होकैडो को होंशू द्वीप से अलग करता है। 

3. सुंडा जलसन्धि

   ●  इण्डोनेशिया के जावा को सुमात्रा से अलग करता है। 

4. मलक्का जलसन्धि

   ●  मलेशिया (मलाया) को सुमात्रा द्वीप से अलग करता है।

   ●  विश्व की सबसे लम्बी जलसन्धि

5. पाक जनसंधि

   ●  भारत के पम्बन द्वीप को श्रीलंका से अलग करता है। 

6. हार्मुज जलसन्धि

   ●  संयुक्त अरब अमीरात, ओमान को ईरान से अलग करता है। 

एशिया महाद्वीप के प्रमुख द्वीप

1. अरब प्रायद्वीप – यह विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीपीय क्षेत्र

2. बोर्नियो – यह प्रशांत महासागर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो प्रशासनिक दृष्टि से तीन देशों इण्डोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई के अधीन है।

3. जावा द्वीप

   ●  इण्डोनेशिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला द्वीप है। 

4. पापुआ न्यू गिनी द्वीप –   इस द्वीप पर इण्डोनेशिया व पापुआ न्यू गिनी दोनों देशो का अधिकार है

5. मालदीव – यह द्वीप हिन्द महासागर में स्थित हे जो जनसंख्या व क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश है।

6. होन्शू द्वीप

   ●  विश्व का सातवाँ बड़ा द्वीप है। 

7. होकेडो द्वीप

   ●  जापान का एक प्रांत है। 

8. शिकोको द्वीप – जापान में स्थित जिस पर चार प्रांत है एहिमे, कागावा, कोभी व तोकुशिमा है।

9. लूजोन द्वीप – यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है, जो फिलीपींस का सबसे बड़ा द्वीप है।

10.  क्यूशू द्वीप

   ●  यह जापान में स्थित है, इस द्वीप में जापान के सात प्रांत है।

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में हमने एशिया महाद्वीप | Continent of Asia | Asia Mahadeep Notes in Hindi से संबंधित नोट्स जो आपको उपलब्ध करवाई है वह आपको जरूर अच्छे लगे होंगे अगर आप इसी प्रकार टॉपिक के अनुसार सभी विषयों के नोट्स बिल्कुल फ्री में पढ़ना चाहते हैं तो हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे जिस पर हम आपको कुछ ना कुछ नया उपलब्ध करवाते हैं