भारतीय नागरिको के मूल कर्तव्य

आज की इस पोस्ट में हम भारतीय नागरिको के मूल कर्तव्य के बारे में जानेंगे | क्योंकि प्रत्येक भारतीय नागरिक को मूल अधिकार के साथ-साथ कुछ मूल कर्तव्य भी है जिनके बारे में सभी को पता होना चाहिए प्रत्येक विद्यार्थी को इन्हें अच्छे से जरूर याद करना चाहिए एवं दूसरों को भी मूल कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना चाहिए

यह टॉपिक आपको भारतीय राजव्यवस्था विषय में पढ़ने के लिए मिलता है इसमें आप मूल अधिकार के साथ-साथ भूलकर करते हुए भी पढ़ते हैं तो आईए जानते हैं –

Fundamental duties of Indian Citizens : मूल कर्तव्य

●     इनका उल्लेख ‘भाग-4 ‘A’ के अनुच्छेद-51A में है।

●     मूल संविधान में इनका उल्लेख नहीं था।

●     सरदार स्वर्णसिंह समिति की सिफारिश पर 42वें संविधान संशोधन द्वारा वर्ष 1976 में इन्हें जोड़ा गया था।

●     उस समय इनकी संख्या 10 थी।

●     86वें संविधान संशोधन के द्वारा वर्ष 2002 में 11वाँ मूल कर्तव्य जोड़ा गया।

●     इनकी अवधारणा ‘सोवियत्त संघ रूस’ से ली गई।

11 मूल कर्त्तव्य निम्नलिखित हैं –

1.    सभी नागरिकों का यह कर्त्तव्य है कि वे संविधान का पालन करे तथा उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रीय-ध्वज तथा राष्ट्रीय गान का सम्मान करे।

2.    स्वतंत्रता को प्रेरित करने वाले आदर्शों को हृदय में संजोएँ रखे।

3.    देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता की रक्षा करें।

4.    देश की रक्षा करे और आह्वाहन किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करे।

5.    देश में समरसता तथा समान बंधुत्व की भावनाओं को बनाए रखे तथा ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों की गरिमा/समान के विरुद्ध हो।

6.    देश की सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा को समझे व इसे बनाए रखें।

7.    प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण करें तथा वन, वन्यजीव, नदियों व झीलों की रक्षा करें।

8.    वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद, ज्ञार्नाजन व सुधार की भावना का विकास करे।

9.    सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करें व हिंसा न करें।

10. सभी अपने व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों से उत्कर्ष की ओर बढ़े।

11. सभी माता-पिता व अभिभावकों का यह कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध करवाए।

        नोट :- मूल कर्तव्य का पालन नहीं करने पर किसी भी प्रकार की कोई सजा का प्रावधान नहीं है।

        नोट :- मूल कर्तव्यों में ‘राष्ट्रीय गीत’ नामक शब्द का उल्लेख नहीं है।

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में हमने भारतीय नागरिको के मूल कर्तव्य से संबंधित नोट्स जो आपको उपलब्ध करवाई है वह आपको जरूर अच्छे लगे होंगे अगर आप इसी प्रकार टॉपिक के अनुसार सभी विषयों के नोट्स बिल्कुल फ्री में पढ़ना चाहते हैं तो हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे जिस पर हम आपको कुछ ना कुछ नया उपलब्ध करवाते हैं

Leave a Comment