आज की इस पोस्ट में हम आपको ओलंपिक खेल के बारे में कुछ सामान्य जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं ताकि आप ओलंपिक खेलों ( Olampics Games ) से संबंधित बनने वाले प्रश्नों के साथ प्रैक्टिस कर सकें | क्योंकि खेलों से संबंधित काफी बार परीक्षा में प्रश्न पूछे जा चुके हैं इसलिए आपको इनके बारे में सामान्य जानकारी होना बहुत जरूरी है 

आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए आप इस पोस्ट में उपलब्ध करवाए गए नोट्स को ध्यान से जरूर पढ़ें एवं अच्छे से याद कर ले यह बिल्कुल शॉर्ट नोट्स है ताकि कम समय में आप अधिक तैयारी कर सकें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ओलंपिक खेल

  • प्राचीन ओलंपिक खेल यूनान के ओलम्पिया शहर में 776 ईसा पूर्व में प्रारम्भ हुआ।
  • आधुनिक ओलम्पिक खेल की शुरुआत 1896 ई. में यूनान के एथेंस शहर से हुई। इसका आयोजन प्रत्येक 4 वर्ष के अन्तराल पर होता है।
  • इस समिति के प्रथम अध्यक्ष डिमिट्रियास विकेलास (यूनान) थे तथा वर्तमान 9वें अध्यक्ष थॉमस बाख (जर्मनी) है।
  • अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) की स्थापना 1894 ई. सखोन में हुई थी। इसका मुख्यालय लोसाने (स्विट्जरलैण्ड) में है।
  • अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की पहली भारतीय महिला सदस्य नीता अम्बानी है।
  • ओलम्पिक ध्वज का सर्वप्रथम प्रयोग 1920 के एण्टवर्प ओलम्पिक खेलों में किया।
  • ओलम्पिक मशाल जलाने की शुरुआत वर्ष 1928 एम्स्टर्डम (नीदरलैण्ड) ओलम्पिक से हुई।
  • 23 जून को ओलम्पिक दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1948 से हुई।
  • TV पर ओलम्पिक खेलों का पहला प्रसारण वर्ष 1960 के रोम (इटली) ओलम्पिक खेलों का हुआ था।
  • ध्वज के मध्य में पाँच चक्र एक-दूसरे से मिले हुए दर्शाए गए हैं, जो विश्व के 6 महाद्वीपों को दर्शाता हैं।

नीला चक्र – यूरोप

हरा चक्र – ऑस्ट्रेलिया

पीला चक्र – एशिया

लाल चक्र – उत्तरी व दक्षिण अमेरिका

काला चक्र – अफ्रीका

  • एक ही ओलम्पिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका के तैराक खिलाड़ी माइकल फेल्प्स है माइकल फेल्प्स (गोल्डन सार्क) ने 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में 8 स्वर्ण पदक जीते थे।
  • भारतीय ओलम्पिक परिषद् को मान्यता वर्ष 1924 में और स्थापना वर्ष 1927 में हुई। सर दोराबजी जमशेदजी टाटा इसके प्रथम अध्यक्ष थे। वर्तमान अध्यक्ष पी.टी. उषा और प्रधान सचिव राजीव मेहता है।
  • भारत की ओर से ओलम्पिक में भाग लेने वाले प्रथम खिलाड़ी नॉर्मन प्रीचार्ड (एग्लो-इण्डियन) थे।
  • ओलम्पिक में भाग लेने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी मेरी लीला राव है।

भारत ने ओलम्पिक खेलों में अब तक 10 स्वर्ण पदक जीते जिनमें 8 हॉकी टीम तथा इसके अलावा अभिनव बिन्द्रा (निशानेबाजी) व नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो) ने स्वर्ण पदक जीते हैं।

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में हमने Olampics Games 2024 : ओलंपिक खेल से संबंधित नोट्स जो आपको उपलब्ध करवाये है वह आपको जरूर अच्छे लगे होंगे अगर आप इसी प्रकार टॉपिक के अनुसार सभी विषयों के नोट्स बिल्कुल फ्री में पढ़ना चाहते हैं तो हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे