भारत के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति : President and Vice President of India

आज की इस पोस्ट में हम भारत के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति से संबंधित नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं अगर आप भारतीय राजव्यवस्था विषय पढ़ रहे हैं तो आपको इसमें राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के बारे में जरूर पढ़ने को मिलेगा और यहाँ से बहुत बार प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न भी पूछे जा चुके है इसलिए हमने बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में नोट्स उपलब्ध करवाए है 

इसलिए इस पोस्ट को जरूर पढ़े ताकि इस टॉपिक से संबंधित समस्त जानकारी आपको मिल सके ताकि आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए आप इसे याद कर सके

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

President and Vice President of India

भारत के 15वें राष्ट्रपति

  • 21 जुलाई, 2022 को द्रौपदी मुर्मू भारत गणराज्य की व्यक्तिगत रूप मैं 15वीं राष्ट्रपति के रूप में चुनी गई हैं।
  • उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है।
  • द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति (पहली प्रतिभा पाटील) बनी हैं।
  • 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू नए राष्ट्रपति के तौर पर भारत के प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमना द्वारा पद की शपथ दिलाई है 
  • द्रौपदी मुर्मू की उम्र 64 साल है जो अब तक की युवा राष्ट्रपति बनी हैं।
  • उनसे पहले सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी थे, जिनकी राष्ट्रपति बनते समय उम्र 64 साल दो महीने थी।
  • मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल के तहत झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में वर्ष 2015 से 2021 तक कार्यरत रही।
  • द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गाँव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था।

उपराष्ट्रपति (Vice-President)

  • अनुच्छेद- 63 – भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा।
  • अनुच्छेद- 64 – इसके अन्तर्गत उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है।
  • अनुच्छेद-65 राष्ट्रपति का पद रिक्त होने पर उपराष्ट्रपति, कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा।
  • निर्वाचक मण्डल – अनुच्छेद-66
  • इस चुनाव में संसद के सभी सदस्य भाग लेते हैं।
  • इस चुनाव में राज्य विधानसभा के सदस्य भाग नहीं लेते हैं।

निर्वाचन विधि

(i) एकल संक्रमणीय आनुपातिक गुप्त मतदान प्रणाली ।

(ii) प्रस्तावक-20 अनुमोदक-20

(iii) जमानत राशि – 15000/- रुपये, जो वैध मतों का 1/6 भाग प्राप्त नहीं होने पर जब्त हो जाती है।

योग्यताएँ- अनुच्छेद-66(3)

(i) भारत का नागरिक हो।

(ii) न्यूनतम आयु 35 वर्ष हो ।

(iii) राज्यसभा सदस्य बनने की योग्यता रखता हो।

(iv) लाभ के पद पर न हो।

  • अनुच्छेद- 69- उपराष्ट्रपति द्वारा शपथ
  • राष्ट्रपति या उसके किसी प्रतिनिधि के द्वारा उपराष्ट्रपति को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई जाती है।
  • उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष 
  • निर्धारित कार्यकाल से पूर्व पद रिक्त होने पर यथाशीघ्र चुनाव करवाए जाते हैं।

उपराष्ट्रपति को हटाना

  • उपराष्ट्रपति को हटाने हेतु प्रस्ताव राज्यसभा में लाया जाता है।
  • प्रस्ताव पर चर्चा से 14 दिन पहले सूचना देनी होगी।
  • राज्यसभा अपनी तात्कालिक सदस्य संख्या के बहुमत से प्रस्ताव पारित करे और लोकसभा इस प्रस्ताव से सहमत हो जाए तो उपराष्ट्रपति को अपना पद छोड़ना पड़ेगा।
  • उपराष्ट्रपति को वर्तमान में 4 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है।
  • प्रथम उपराष्ट्रपति – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन [वर्ष 1952-1962]
  • हामिद अंसारी – [ वर्ष 2007 -2017]
  • वेंकैया नायडू – [ वर्ष 2017-2022]
  • भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ।
  • राष्ट्रपति का वेतन 5,00,000₹ प्रतिमाह तथा उपराष्ट्रपति का वेतन 4,00,000₹ प्रतिमाह है।

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति 

  • 06 अगस्त, 2022 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ भारत के व्यक्तिगत रूप से 14वें तथा क्रम के हिसाब से 16वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं
  • जिन्होंने UPA उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया है।
  • जगदीप धनखड़ ने 11 अगस्त, 2022 को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की है।

जगदीप धनखड़

  • इनका जन्म 18 मई, 1951 को राजस्थान के झुंझुनूँ में हुआ था।
  • 2019 में धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • जगदीप धनखड़, भैरोंसिंह शेखावत के बाद इस पद पर निर्वाचित हुए राजस्थान के दूसरे नेता हैं।
  • इससे पूर्व भैरोंसिंह शेखावत ने 11वें उपराष्ट्रपति के तौर पर अगस्त, 2002 से जुलाई, 2007 तक पदभार संभाला था।
  • वर्तमान में एक ही राज्य के (राजस्थान) लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के पदेन सभापति क्रमश: ओम बिड़ला और जगदीप धनखड़ हैं

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

निरंतर भारत के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति ऐसे ही नोट्स के साथ अपनी तैयारी जारी रखने के लिए हमारी वेबसाइट UPSC NOTES पर विजिट करते रहे यहां आपको प्रत्येक विषय के नोट्स ऐसे ही टॉपिक अनुसार निशुल्क पढ़ने के लिए मिलेंगे जिसे आप घर बैठे बहुत अच्छे से किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं

1 thought on “भारत के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति : President and Vice President of India”

Leave a Comment