अपने भारत रत्न से संबंधित परीक्षा में प्रश्न जरूर देखे होंगे लेकिन आपको यह भी पता होना चाहिए कि वर्ष 2024 में किन-किन को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है क्योंकि यहां से बहुत ज्यादा चांस बन जाते हैं आगामी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में प्रश्न पूछे जाने के | इसलिए आपको इनके बारे में जानकारी होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है
आज इस पोस्ट पर हम पढ़ेंगे की वर्ष 2024 में किन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था
वर्ष 2024 में भारत रत्न से सम्मानित
कर्पूरी ठाकुर
- भारत सरकार ने वर्ष 2024 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को प्रतिष्ठित भारत रल (मरणोपरांत) से सम्मानित किया।
- कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें प्यार से ‘जननायक के नाम से जाना जाता है, दिसंबर, 1970 से जून, 1971 तक और फिर दिसंबर, 1977 से अप्रैल, 1979 तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे।
- उन्होंने वर्ष 1952 में पहली बार चुनाव जीता और तब से अपने करियर में एक भी चुनाव नहीं हारे ।
- कर्पूरी ठाकुर ने 1978 में बिहार में सरकारी सेवाओं में पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया था।
- 17 फरवरी, 1988 को समाजवादी नेता का निधन हो गया।
लाल कृष्ण आडवाणी
- केंद्र सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े व्यक्ति, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया।
- इस पुरस्कार की स्थापना के बाद से आडवाणी यह पुरस्कार पाने वाले 50वें और मोदी सरकार के शासनकाल के दौरान 7वें प्राप्तकर्ता बनें।
- 08 नवंबर, 1927 को वर्तमान पाकिस्तान के कराची में जन्मे 96 वर्षीय आडवाणी वर्ष 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री रहे। वह 1998 से 2004 तक सबसे लंबे समय तक गृह मंत्री रहे।
एम. एस. स्वामीनाथन
- भारत की हरित क्रांति के जनक मनकोंबू संबासिवन (एम.एस.) स्वामीनाथन ने चुनौतीपूर्ण दौर में कृषि क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनने के साथ आधुनिक बनाया। वर्ष 2024 को उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
- विश्व की हरित क्रांति के जनक नॉर्मन बोरलॉग के साथ उच्च उपज देने वाली गेहूँ और चावल की किस्में विकसित की, जिससे भारत में वर्ष 1960 से 70 के दशक में कृषि में क्रांति हुई।
- स्वामीनाथन को अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें वर्ष 1961 में शांति स्वरुप भटनागर पुरस्कार, वर्ष 1971 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एवं वर्ष 1986 में अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार शामिल हैं।
- इसके साथ ही इनको पद्मश्री (1967), पद्म भूषण (1972). पद्म विभूषण (1989) से भी सम्मानित किया गया।
पी. वी. नरसिम्हा राव
- पामुलपर्थी वेंकट (पी.वी.) नरसिम्हा राव ने वर्ष 1991 से 1996 तक भारत के 09वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया, वर्ष 2024 को उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
- उन्होंने प्रसिद्ध तेलुगु उपन्यास ‘वेई पदगलु’ का हिंदी संस्करण ‘सहस्रफण’ प्रकाशित किया
- पी. वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम का कार्यान्वन हुआ था।
- पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने भारत को आर्थिक रूप से उन्नत बनाने और देश की समृद्धि तथा अर्थिक वृद्धि की ठोस बुनियाद रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आपकी जिद है सरकारी नौकरी पाने की तो हमारे Whatsapp Group एवं Telegram चैनल को अभी जॉइन कर ले
Join Whatsapp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |