भारत का आकार व स्थिति

अगर आपके सिलेबस में भारत का भूगोल विषय है तो यह नोट्स आपके लिए बहुत कम आने वाले हैं इस पोस्ट में हमने भारत का आकार व स्थिति | Bharat ka Aakar aur sthitiसे संबंधित शॉर्ट एवं आसान भाषा में तैयार किया हुए उपलब्ध करवा दिए हैं | हमारे द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे भूगोल के ऐसे नोट्स आपको फ्री में कहीं भी नहीं देखने को मिलेंगे 

भूगोल विषय की शानदार तैयारी टॉपिक अनुसार नोट्स के माध्यम से करने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट की सहायता ले सकते हैं जिसमें हम आप क्लासरूम नोट्स निशुल्क उपलब्ध करवाते हैं ताकि आप घर बैठे बिना किसी कोचिंग के शानदार तैयारी कर सके

भारत की स्थिति एवं आकार 

भारत का नामकरण

● राजा दुष्यंत के पुत्र भरत के नाम पर हमारे देश का नाम भारत पड़ा।

● आर्यों का निवास स्थल होने के कारण इस भू-भाग को आर्यावत कहा गया।

● हिन्दू व बौद्ध ग्रन्थों में जम्बूद्वीप शब्द का प्रयोग किया गया है।

● मध्यकालीन अरबी व फारसी इतिहासकारों ने इस देश को हिन्द/हिन्दुस्तान शब्द दिया।  

● हमारा देश विशाल एवं तीन ओर से समुद्र से घिरा होने के कारण इसे उपमहाद्वीप भी कहा जाता है।

● भारत की राजधानी नई दिल्ली है।  

भारत की स्थिति व विस्तार

● भारत के उत्तर दिशा में हिमालय, चीन, नेपाल व पूर्व दिशा में म्यांमार, बांग्लादेश, तथा पश्चिम दिशा में पाकिस्तान, अरब सागर स्थित है, वही भारत के दक्षिण में प्रायद्वीपीय भारत तीनों ओर से अरब सागर, बंगाल की खाड़ी व हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।

● भारत का आकार – चतुष्कोणीय।

● भारत का प्रायद्वीपीय भाग की आकृति – त्रिभुजाकार।

● भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्द्ध में, तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।

● अक्षांशीय विस्तार – भारत दक्षिण में 8˚4′ उत्तरी अक्षांश कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से उत्तर में 37˚6′ उत्तरी अक्षांश इन्दिरा कॉल (लद्दाख) तक अवस्थित है तथा इनके मध्य की दूरी 3214 किमी. है।

● देशान्तरीय विस्तार – भारत पश्चिम में 68˚7′ पूर्वी देशान्तर गौरमाता (गुजरात) से पूर्व में 97˚25′ पूर्वी देशान्तर किबूथु (अरुणाचल प्रदेश) तक इनके मध्य की दूरी 2933 किमी. है।

नोट:-

● भारत का दक्षिणतम बिन्दु “इन्दिरा प्वाइंट” है जो भारत का केन्द्र शासित प्रदेश अण्डमान निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप के अन्तिम छोर 6˚45′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है जिसे इन्दिरा प्वांइट/पिग्मेलियन प्वांइट भी कहा जाता है।

● वर्ष 2004 में हिन्द महासागर में भूकम्प से उत्पन्न सुनामी के कारण इन्दिरा प्वाइंट का बड़ा भाग समुद्र में डूब गया।

● भारत का मानक समय – भारत का मानक समय 821/2˚पूर्वी देशान्तर जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गुजरती है।

● भारत का मानक समय ग्रीनवीच समय से 5 घण्टा, 30 मिनट आगे है।

● भारत की मानक समय रेखा 821/2˚पूर्वी देशान्तर पाँच राज्यों से गुजरती है–

उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़ओडिशाआन्ध्र प्रदेश

● कर्क रेखा – 231/2˚ उत्तरी अक्षांश रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है।

गुजरातराजस्थानमध्यप्रदेशछत्तीसगढ
झारखण्डपश्चिम बंगालत्रिपुरामिजोरम

● भारत में मानक समय रेखा एवं कर्क रेखा आपस में एक-दूसरे को छत्तीसगढ़ राज्य में काटती है।

● भौगोलिक क्षेत्रफल – 32,87,263 वर्ग किमी. (विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत भाग)

● भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।

● विश्व के बड़े देश –

1.रूस2.कनाडा3.संयुक्त राज्य अमेरिका4.चीन
5. ब्राजील6.ऑस्ट्रेलिया7. भारत8. अर्जेंटीना

● भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5 प्रतिशत भाग निवास करता है जो चीन के बाद सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। (2011 जनगणना)

● भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान तथा सबसे छोटा राज्य गोवा है।

● भारत का जनसंख्या में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश तथा सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।

● भारत का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख तथा सबसे छोटा  लक्षद्वीप  है।

● भारत का जनसंख्या में सबसे बड़ा केन्द्र शासित प्रदेश नई दिल्ली तथा सबसे छोटा लक्षद्वीप है।

● भारत का पुडुचेरी केन्द्र शासित प्रदेश तीन राज्यों में स्थित है, माहे (केरल), पुडुचेरी, कराईकल (तमिलनाडु), यनम (आन्धप्रदेश)

● भारत की स्थलीय सीमा – 15,200 किमी.

● भारत की समुद्री सीमा – 6100 किमी. (द्वीपों सहित समुद्री सीमा 7516.6 किमी)

● भारत की कुल सीमा – 22,716.6 किमी।

● भारत की तटीय सीमा पर स्थित राज्य

 (लम्बाई के आधार पर अवरोही क्रम में)

1.गुजरात2.आन्ध्रप्रदेश3.तमिलनाडु4.महाराष्ट्र
5.केरल6.ओडिशा7.कर्नाटक8.पश्चिम बंगाल
9.गोवा

भारत की स्थलीय सीमा पर स्थित राज्य

1.गुजरात2.राजस्थान3.पंजाब
4.हिमाचल प्रदेश5.उत्तराखण्ड6.उत्तरप्रदेश
7.बिहार8.सिक्किम9.असम
10.अरूणाचल प्रदेश11.नागालैण्ड12.मणिपुर
13.मिजोरम14.त्रिपुरा15.मेघालय
16.पश्चिम बंगाल17.जम्मू कश्मीर (के.श.प्र)18.लद्दाख (के.श.प्र)

● गुजरात तथा पश्चिम बंगाल दो ऐसे राज्य है जिनकी सीमा स्थलीय भूमि तथा तटीय भूमि से लगती है।

● भारत के पांच राज्यों की सीमा न तो पड़ोसी देशों से लगती है और ना ही समुद्र से –

1.मध्यप्रदेश2.छत्तीसगढ3.हरियाणा4.झारखण्ड5.तेलंगाना

भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई एवं सम्बद्ध राज्य

● बांग्लादेश

● लम्बा्ई – 4096.7 किमी.

● राज्य – पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम, मिजोरम, त्रिपुरा

● त्रिपुरा राज्य बांग्लादेश के तीन ओर से घिरा हुआ है।

● त्रिपुरा तथा बांग्लादेश के मध्य सीमा “शून्य रेखा” कहलाती है।

● चीन

●  लम्बाई – 3488 किमी.

● राज्य – हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश)

● भारत व चीन के मध्य “मैकमोहन रेखा” वर्ष 1914 में निर्धारित की गई।

● वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) – भारत व चीन के मध्य वास्तविक सीमा रेखा है यह लद्दाख में भारत अधिकृत क्षेत्र व चीन अधिकृत क्षेत्र (अक्साई चीन) को अलग करती है।

● पाकिस्तान

● लम्बाई – 3323 किमी.

● राज्य – गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर व लद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश)

● भारत व पाकिस्तान के मध्य सीमा “रेडक्लिफ रेखा” के नाम से जाना जाता है जिनका निर्धारण वर्ष 1947 में किया गया।

● नियंत्रण रेखा (LOC) – केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर व लद्दाख में भारत व पाकिस्तान के आधिपत्य वाले क्षेत्रों के बीच रेखा है।

● नेपाल

● लम्बाई – 1751 किमी.

● राज्य – 1. उत्तर प्रदेश 2. बिहार 3. पश्चिम बंगाल 4. सिक्किम              5. उत्तराखण्ड

● म्यांमार

● लम्बाई – 1643 किमी.

● राज्य – 1. अरुणाचल प्रदेश 2. नागालैण्ड 3. मणिपुर 4. मिजोरम

● भूटान

● लम्बाई 699 किमी.

● राज्य – 1. अरुणाचल प्रदेश 2. असम 3. पश्चिम बंगाल 4. सिक्किम

● अफगानिस्तान

● लम्बाई – 106 किमी. (पाक अधिकृत)

● लद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश) सीमा

● भारत तथा अफगानिस्तान के मध्य “डुरण्ड रेखा” कहलाती है।

● श्रीलंका

● श्रीलंका भी भारत का समुद्री पड़ोसी देश है लेकिन पाक जलसन्धि द्वारा भारत की मुख्य भूमि से अलग है।

● पम्बन द्वीप, जो भारत तथा श्रीलंका के मध्य है। इसी द्वीप पर तमिलनाडु का रामेश्वरम् स्थित है।

भारत के लिए हिन्द महासागर का महत्त्व

 भारत विश्व का एकमात्र देश है, जिसके नाम पर किसी महासागर का नाम पड़ा है।

● हिन्द महासागर भारत के लिए भू-राजनीतिक, भू-सामरिक, आर्थिक व व्यापारिक महत्त्व रखता है।

भारत का हिन्दमहासागर में सीमा क्षेत्र

1. प्रादेशिक समुद्री सीमा क्षेत्र – भारत की तटीय आधार से 12 समुद्री मील तक का क्षेत्र है। इस सीमा क्षेत्र में भारत को सभी संशाधनों के दोहन का पूर्ण अधिकार है।  

2. संलग्न सीमा क्षेत्र – इस क्षेत्र की दूरी प्रादेशिक समुद्री सीमा से 12 समुद्री मील तथा भारतीय तट रेखा से 24 समुद्री मील तक का क्षेत्र है। (1 समुद्री मील – 1.8 किमी.)। इस क्षेत्र में–

 1. भारत को प्रवासी कानून।

 2. पर्यावरणीय स्वच्छता।

 3. सीमा शुल्क वसूली का वित्तीय अधिकार।

 4. राजकोषीय अधिकार प्राप्त

3. अनन्य आर्थिक क्षेत्र – तटीय रेखा से 200 समुद्री मील तक का क्षेत्र। इस क्षेत्र में–

 1. भारत को सागरीय जल शक्ति

 2. सागरीय संसाधनों व जीवों का सर्वेक्षण

 3. वैज्ञानिक अनुसंधान

 4. प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का अधिकार प्राप्त है।
 

नोट :-

● अनन्य आर्थिक क्षेत्र के आगे उच्च सागर का विस्तार है, जहाँ सभी राष्ट्रों को समान अधिकार प्राप्त है।

भारत में 28 राज्य व 8 केन्द्रशासित प्रदेश है।
क्र.स.राज्यराजधानी
1राजस्थानजयपुर
2गुजरातगाँधीनगर
3पंजाबचण्डीगढ़
4हरियाणाचण्डीगढ़
5उत्तर प्रदेशलखनऊ
6मध्य प्रदेशभोपाल
7बिहारपटना
8उत्तराखण्डदेहरादून
9हिमाचल प्रदेशशिमला
10सिक्किमगंगटोक
11असमदिसपुर
12अरुणाचल प्रदेशईटानगर
13नागालैण्डकोहिमा
14मणिपुरइम्फाल
15मिजोरमआइजोल
16त्रिपुराअगरतला
17मेघालयशिलांग
18पश्चिम बंगालकोलकात्ता
19झारखण्डराँची
20छत्तीसगढ़रायपुर
21ओडिशाभुवनेश्वर
22आन्ध्रप्रदेशविशाखापट्‌टनम
23तेलंगानाहैदराबाद
24महाराष्ट्रमुम्बई
25गोवापणजी
26कर्नाटकबेंगलुरू
27केरलतिरुवनन्तपुरम्
28तमिलनाडुचेन्नई
भारत के आठ केन्द्र शासित प्रदेश व उनकी राजधानी
1अण्डमान व निकोबारपोर्ट ब्लेयर
2चण्डीगढ़चण्डीगढ़
3नई दिल्लीनई दिल्ली
4लक्षद्वीपकवारती
5पुडुचेरीपुडुचेरी
6जम्मू-कश्मीरश्रीनगर
7लद्दाखलेह
8दादरा व नागर हवेली और दमन दीवदमन
राष्ट्रीय प्रतीक
क्र.स.राज्यराजधानी
1राष्ट्रीय गानजन-गण-मन
2राष्ट्रीय गीतवन्देमातरम्
3राष्ट्रीय ध्वजतिरंगा
4राष्ट्रीय चिह्नअशोक स्तम्भ
5राष्ट्रीय वाक्यसत्यमेव जयते
6राष्ट्रीय नदीगंगा
7राष्ट्रीय पुष्पकमल
8राष्ट्रीय पक्षीमोर
9राष्ट्रीय वृक्षबरगद
10राष्ट्रीय पशुबाघ
11राष्ट्रीय विरासत पशुहाथी
12राष्ट्रीय जलीय जीवगांगेय डॉल्फिन
13राज भाषाहिन्दी
14राष्ट्रीय लिपिदेवनागरी
Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

उम्मीद करते हैं इस भारत का आकार व स्थिति पोस्ट में जो भी प्रश्न – उत्तर हमने उपलब्ध करवाए हैं वो आपकी तैयारी में जरूर काम आएंगे ऐसे ही नोट्स के साथ तैयारी करने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट से जुड़ सकते हैं

6 thoughts on “भारत का आकार व स्थिति”

Leave a Comment

NCERT NOTES