अगर आप सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और घर बैठे शानदार नोट्स के माध्यम से पढ़ना चाहते हैं तो यह वेबसाइट के लिए बेहद मददगार साबित होगी इस पोस्ट में हमने आपको Chapter 3 : Class 6 NCERT Geography – पृथ्वी की गतियां : क्लासरूम नोट्स Part 2 से संबंधित नोट्स उपलब्ध करवाए हैं

ऐसे नोट्स आपको अन्य किसी प्लेटफार्म पर निशुल्क नहीं देखने को मिलेंगे इसलिए शानदार तैयारी एवं सिलेक्शन के लिए हमारी इस वेबसाइट के माध्यम से अध्ययन करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

पृथ्वी की गतियां : क्लासरूम नोट्स Part 2

21 मार्च एवं 23 सितंबर-

सूर्य की किरणें विषुवत वृत पर सीधी पड़ती हैं। इस अवस्था में कोई भी धुव सूर्य की ओर नहीं झुका होता , इसलिए पूरी पृथ्वी पर रत एवं दिन बराबर होते हैं। इसे विषुव कहा जाता है।

23 सितंबर-

उत्तरी गोलार्ध मर शरद ऋतु होती है , जबकि दक्षिणी गोलार्ध में वसंत ऋतु होती है।

21 मार्च को स्थिति इसके विपरीत होती है जब उत्तरी गोलार्ध में वंसत ऋतु तथा दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु होती है।

इस प्रकार , स्पष्ट है की पृथ्वी के घूर्णन एवं परिक्रमण के कारण दिन एवं रात तथा ऋतुओं में परिवर्तन होता है।

NCERT SOLUTIONS

प्रश्न 1.  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

1. पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है ?

2. घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।

3. लीप वर्ष क्या है ?

4. उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।

5. विषुव क्या है ?

6. दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों ?

7. ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों ?

उत्तर –

1. पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण 66½° है।

घूर्णनपरिक्रमण
पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है। पृथ्वी लगभग 24 घंटे में अपने अक्ष का एक चक्कर पूरा कर लेती है।सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लगता है।

2. पृथ्वी अपना एक चक्कर पूरा करने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लेती है। यह 6 घंटे 4 साल में मिलकर एक दिन का निर्माण करते हैं। इसकी वजह से 4 साल में एक बार 366 दिन होते हैं। इसी साल को लीप वर्ष कहा जाता है।

उत्तर अयनांतदक्षिण अयनांत
21 जून को उत्तरी ध्रुव के सूर्य की ओर झुके होने के कारण सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस समय उत्तरी गोलार्ध में लंबे दिन और छोटी रातें होती हैं। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते हैं।22 दिसंबर को दक्षिणी ध्रुव के सूर्य की ओर झुके होने के कारण सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस समय दक्षिणी गोलार्ध में लंबे दिन और छोटी रातें होती हैं। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिण अयनांत कहते हैं।

3. 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर झुका हुआ नहीं होता है। इसीलिए दिन और रात बराबर होते हैं। इसे विषुव कहते हैं।

4. पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुके होने के कारण पृथ्वी का एक ध्रुव सूर्य की तरफ आ जाता है जबकि दूसरा ध्रुव सूर्य से दूर चला जाता है। 21 जून को उत्तरी ध्रुव सूर्य की तरफ होता है जबकि दक्षिणी ध्रुव 22 दिसंबर को सूर्य की तरफ होता है। जिसकी वजह से दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है।

5. पृथ्वी का अपने अक्ष पर झुके होने के कारण पृथ्वी का एक ध्रुव लगभग 6 महीने तक सूर्य की तरफ रहता है। और दूसरा ध्रुव पर छाया रहती है। अगले 6 महीने में छाया वाला ध्रुव सूर्य की तरफ आ जाता है और प्रकाश वाला ध्रुव छाया में चला जाता है। जिसकी वजह से ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात होती है।

प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए

(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है-

                (क) घूर्णन

                (ख) परिक्रमण

                (ग) झुकाव।

उत्तर –  (ख) परिक्रमण।

(ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती हैं-

                (क) 21 मार्च

                (ख) 21 जून

                (ग) 22 दिसंबर।

उत्तर :- (क) 21 मार्च।

(iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है-

                (क) जापान

                (ख) भारत

                (ग) ऑस्ट्रेलिया।

उत्तर :- (ग) ऑस्ट्रेलिया।

(iv) ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है-

                (क) घूर्णन

                (ख) परिक्रमण

                (ग) गुरुत्वाकर्षण।

उत्तर –  (ख) परिक्रमण।

प्रश्न 3   खाली स्थान भरें-

(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या……….होती है।

(ii) पृथ्वी की दैनिक गति को ……….भी कहते हैं।

(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर………… कक्षा में घूमती है।

(iv) 21 जून को सूर्य की किरणें ……….रेखा पर सीधी पड़ती हैं।

(v) ………. ऋतु में दिन छोटे होते हैं।

उत्तर –

(i) 366

(ii) घूर्णन

(iii) दीर्घवृत्ताकार

(iv) कर्क

(v) शीत।

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

उम्मीद करते हैं इस पृथ्वी की गतियां : क्लासरूम नोट्स Part 2 पोस्ट में जो भी नोट्स हमने उपलब्ध करवाए हैं वो आपकी तैयारी में जरूर काम आएंगे ऐसे ही नोट्स के साथ तैयारी करने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट से जुड़ सकते हैं