भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह

अगर आप सामान्य ज्ञान के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर विजिट किए हैं जिसमें हम आपके लिए भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह से संबंधित निशुल्क नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं जो आपके आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए काम आएंगे | यह ऐसे नोट्स है जिन्हें बहुत ही शॉर्ट एवं सरल तरीके से तैयार किया गया है 

घर बैठे निशुल्क किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आप हमारी इस वेबसाइट पर सभी विषयों के नोट्स पढ़ सकते हैं और अपनी तैयारी निरंतर जारी रख सकते हैं

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह

किसी भी वस्तु, स्थान या चिह्न को राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा देने का अधिकार संसद के पास होता है।

राष्ट्रीय ध्वज

• भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा 22 जुलाई, 1947 को अपनाया गया।

• भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में कुल 4 रंग हैं। इसमें 3 रंगों की पट्टियाँ हैं।

• केसरिया रंग सबसे ऊपर साहस व शौर्य का प्रतीक है। बीच में सफेद रंग शांति का तथा नीचे हरा रंग खुशहाली का प्रतीक है।

• तिरंगे की रूपरेखा ‘पिंगली वेंकैया’ ने तैयार की थी।

• तिरंगे के बीच में नीले रंग का अशोक चक्र है जिसमें 24 तीलियाँ है।

• राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई व चौड़ाई का अनुपात 3:2 होता है।

• राष्ट्रीय ध्वज संहिता, 2002 लाई गई थी।

राष्ट्रीय चिह्न

• भारत के राष्ट्रीय चिह्न के रूप में 26 जनवरी, 1950 को सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ को अपनाया गया।

• इस स्तम्भ में ऊपर चार शेर (सिंह) चार दिशाओं में मुँह करके बैठे हैं।

• नीचे आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ लिखा है जो मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है।

राष्ट्रीय गीत

• राष्ट्रीय ‘गीत वंदेमातरम्’ है। जो बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित पुस्तक ‘आनंद मठ’ से लिया गया है।

• पहली बार यह गीत कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन 1896 में गाया गया था।

• वंदेमातरम् गीत को राष्ट्रीय गीत 24 जनवरी, 1950 को घोषित किया गया।

राष्ट्रीय गान

• राष्ट्रगान जन-गण-मन है जो रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा रचित हैं।

• यह गीत पहली बार कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन वर्ष 1911 में गाया गया था।

• राष्ट्रगान को 24 जनवरी, 1950 को अपनाया गया।

• इसे गाने का तय समय 52 सेकण्ड है।

राष्ट्रीय दिवस

1. स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

2. गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी

3. गाँधी जयंती – 2 अक्टूबर

4. शहीद दिवस – 30 जनवरी

राष्ट्रीय नदी

नवम्बर, 2008 को ‘गंगा नदी’ को राष्ट्रीय नदी घोषित किया।

राष्ट्रीय पेड़

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद (फाइकस बेंघालेंसिस) है।

राष्ट्रीय विरासत पशु

अक्टूबर, 2010 को हाथी को राष्ट्रीय विरासत पशु घोषित किया गया।

राष्ट्रीय मुद्रा प्रतीक (₹)

• राष्ट्रीय प्रतीक ‘₹’ को 15 जुलाई, 2010 को घोषित किया गया।

• यह चिह्न देवनागरी व रोमन लिपि को मिलाकर इंजीनियर उदय कुमार तैयार किया।

राजभाषा

• संविधान के अनु. 343 के तहत हिन्दी भाषा भारत की प्रमुख राज भाषा है।

राष्ट्रीय पक्षी

• सन् 1963 में मोर (पावो क्रिस्टेटस) को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

राष्ट्रीय पशु (बाघ)

• सन् 1972 में बाघ (पेंथरा टाइग्रिस लिन्नायस) को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।

• इससे पहले सिंह भारत का राष्ट्रीय पशु था।

राष्ट्रीय फूल

कमल (नेलुम्बो न्यूसिफेरा) को वर्ष 1950 में राष्ट्रीय फूल घोषित किया गया।

राष्ट्रीय फल

आम (मेंजीफेरा इंडिका) को वर्ष 1950 में राष्ट्रीय फल घोषित किया।

राष्ट्रीय जलीय जीव

• गंगा डॉल्फिन (प्लेटानिस्टा गंगेटिका) को वर्ष 2009 में राष्ट्रीय जलीव जीव घोषित किया।

राष्ट्रीय पंचांग

22 मार्च, 1957 को शक संवत् भारतीय राष्ट्रीय पंचांग घोषित किया गया।

Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

उम्मीद करते हैं इस पोस्ट में हमने भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह से संबंधित नोट्स जो आपको उपलब्ध करवाये है वह आपको जरूर अच्छे लगे होंगे अगर आप इसी प्रकार टॉपिक के अनुसार सभी विषयों के नोट्स बिल्कुल फ्री में पढ़ना चाहते हैं तो हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना विजिट करते रहे जिस पर हम आपको कुछ ना कुछ नया उपलब्ध करवाते हैं

Leave a Comment