इस पोस्ट में हमने विश्व का भूगोल से संबंधित टॉपिक एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें एवं मरुस्थल के बारे में इस पोस्ट में बताया है अगर यह टॉपिक आपके सिलेबस में है तो आपको इसे एक बार जरूर पढ़ना चाहिए | जिसे हमें बहुत ही सरल एवं आसान भाषा में तैयार किया है

प्रेक्टिस करने के साथ-साथ उससे पहले आपको उससे संबंधित नोट्स को पढ़ना बहुत जरूरी होता है ताकि आपका वह टॉपिक अच्छे से क्लियर हो सके ऐसे ही शानदार नोट्स के साथ तैयारी करने के लिए हमारी इस वेबसाइट पर विजिट करते रहे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें एवं मरुस्थल 

कैस्पियन सागर

  • अजरबैजान, ईरान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, रूस में स्थित एशिया व यूरोप महाद्वीप को विभाजित करने के साथ यह विश्व की सबसे बड़ी झील है।
  • इस झील में वोल्गा व यूराल नदियाँ आकर गिरती हैं।

पेंगोंग झील

  • यह झील भारत तथा चीन सीमा पर स्थित है।
  • भारत व चीन के मध्य वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) यहीं से गुजरती है।
  • टोनले सैप झील-यह झील कम्बोडिया में स्थित है।
  • वॉन झील- तुर्किये देश में स्थित झील विश्व की सर्वाधिक खारे पानी की झील है।

बैकाल झील

  • विश्व की सबसे गहरी झील, जो रूस में स्थित है। इसी झील से लीना व अंगारा नदियों का उद्गम होता है।

मृत सागर

  • यह झील एशिया महाद्वीप के इजरायल व जॉर्डन देशों के मध्य स्थित है तथा यह विश्व की दूसरी सबसे खारी झील है।
  • इस झील के किनारे स्थलीय भाग में विश्व का निम्नतम बिन्दु स्थित है।
  • टोबा झील – यह इण्डोनेशिया में स्थित एक क्रेटर झील का उदाहरण है।

एशिया महाद्वीप के प्रमुख मरुस्थल

रूब-अल-खाली मरुस्थल

  • विश्व का सबसे बड़ा बालू निर्मित क्षेत्र, जो सऊदी अरब में स्थित है।
  • यह विश्व का सबसे बड़ा अर्ग मरुस्थल है।

अन नफूद मरुस्थल

  • यह सऊदी अरब में स्थित एक गर्म मरुस्थल है।
  • दस्त ए कबीर मरुस्थल-ईरान में स्थित मरुस्थल जिसे ग्रेट सॉल्ट डेजर्ट भी कहते हैं।
  • दस्त ए लूट मरुस्थल -यह मरुस्थल पूर्वी ईरान में स्थित है।

गोबी मरुस्थल

  • इस मरुस्थल का विस्तार मंगोलिया व चीन देशों में है।
  • यह एक ठण्डा मरुस्थल है।

तकला माकन मरुस्थल

  • यह चीन के उत्तर-पश्चिम सीक्यांग क्षेत्र में स्थित है।
  • यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अर्ग मरुस्थल है।
  • यह एक ठण्डा मरुस्थल है।

काराकुम मरुस्थल – यह मरुस्थल तुर्कमेनिस्तान व कजाकिस्तान देशों में स्थित है।

किजिलकुम मरुस्थल – यह मरुस्थल कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान देशों में स्थित है।

थार मरुस्थल – भारत व पाकिस्तान देशों में फैला थार अर्ग, रैग व हम्मादा तीनों प्रकार का मरुस्थल है जो विश्व का सर्वाधिक जैव विविधता वाला मरुस्थल है।

एशिया महाद्वीप के अन्य महत्त्वपूर्ण बिन्दु

  • विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है।
  • विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है।
  • एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा मालदीव है।
  • विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मॉसिनराम (मेघालय) भारत में है।
  • एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगोंग झील लद्दाख (भारत) व तिब्बत में स्थित है।
  • एशिया का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक व निर्यातक देश थाईलैंड, मलेशिया ओर इण्डोनेशिया है।
  • एशिया में सर्वाधिक जूट उत्पादक देश क्रमश: बांग्लादेश एवं भारत है।
  • विश्व में तम्बाकू, गेहूं व चावल आदि के उत्पादन में चीन का प्रथम स्थान है।
  • लाल सागर एवं भू-मध्य सागर को जोड़ने वाली नहर स्वेज नहर है।
  • तुर्किये देश की अंगोरा नस्ल की बकरियाँ विश्व प्रसिद्ध है।
  • विश्व में पाकिस्तान को नहरों का देश; वहीं बांग्लादेश को नदियों का देश कहा जाता है।
https://upscnotes.com/major-rivers-of-asia-continent-notes-in-hindi
Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

निरंतर एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें एवं मरुस्थल ऐसे ही नोट्स के साथ अपनी तैयारी जारी रखने के लिए हमारी वेबसाइट UPSC NOTES पर विजिट करते रहे यहां आपको प्रत्येक विषय के नोट्स ऐसे ही टॉपिक अनुसार निशुल्क पढ़ने के लिए मिलेंगे जिसे आप घर बैठे बहुत अच्छे से किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं