एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ

आज इस पोस्ट के माध्यम से हम एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ के बारे में बताने वाले हैं वैसे तो एशिया महाद्वीप में अनेक नदियां है लेकिन जो परीक्षा की दृष्टि से ज्यादा महत्वपूर्ण है हम केवल उन्हीं के बारे में आपको विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि आप इसे आगामी परीक्षा के लिए याद कर सके

विश्व का भूगोल के ऐसे नोट्स हम आपके लिए इसी वेबसाइट पर बिल्कुल फ्री टॉपिक अनुसार उपलब्ध करवाते हैं ताकि आप घर बैठे बिना किसी कोचिंग के क्लासरूम नोट्स के साथ तैयारी कर सकें

एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ

याग्टीसीक्यांग नदी

  • यह एशिया महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी व विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है।
  • इस नदी का उद्गम चीन में स्थित जरी की पहाड़ियों से होता है।
  • इस नदी के किनारे चीन के हांगझोउ, वुहान व शंघाई नगर स्थित है।
  • इसी नदी पर थ्री गॉर्ज बाँध स्थित है।

मैकांग नदी

  • इस नदी का अपवाह क्षेत्र चीन, थाइलैण्ड, लाओस, कम्बोडिया, वियतनाम देशों में हैं।
  • यह नदी तिब्बत के पठार से निकलकर दक्षिणी चीन सागर में गिरती है।
  • इस नदी के किनारे कम्बोडिया की राजधानी नोमपेन्ह स्थित है।

हांग हो नदी

  • यह नदी कुनलुन शान पर्वत से निकलकर पो हाई की खाड़ी यलो सागर में गिरती है, जिसके कारण इस नदी को पीली नदी कहा जाता है।
  • अपने कटाव व बाढ़ के लिए प्रसिद्ध यह नदी ‘चीन का शोक’ कहलाती है तथा यह एशिया की दूसरी सबसे लम्बी नदी हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी

  • इस नदी का उद्गम स्थल तिब्बत के चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से है।
  • इस नदी की कुल लम्बाई 2900 कि.मी. है तथा भारत में इसकी लम्बाई 916 कि.मी. है।
  • इस नदी को तिब्बत (चीन) में यारलुंग सांगपो तथा बांग्लादेश में पदमा के नाम से जाना जाता है।
  • यह नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

सिन्धु नदी

  • इस नदी का उद्गम तिब्बत क्षेत्र में कैलाश पर्वत श्रेणी के बोखरचू हिमनद से होता है।
  • इसकी कुल लम्बाई 2880 कि.मी. है तथा भारत में इसकी लम्बाई 1,114 कि.मी. है।
  • सिन्धु नदी कराची के निकट अरब सागर में जाकर गिरती है।

इरावदी नदी

  • यह म्यांमार देश की प्रमुख नदी है।
  • इसके डेल्टाई क्षेत्र पर म्यांमार का यांगून (रंगून) शहर स्थित है।
  • सालवीन नदी – यह म्यांमार की सबसे लम्बी नदी हैं।

चाओ फ्राया नदी

  • थाईलैण्ड की प्रमुख नदी जिसके किनारे थाइलैण्ड की राजधानी बैंकॉक स्थित है।

लीना नदी

  • यह नदी बैकाल झील के पास स्थित पर्वतीय भाग से निकलती है। तथा लेप्टेव सागर में जाकर गिरती है।
  • आर्कटिक महासागर में गिरने वाली सबसे बड़ी नदी है।
Join Whatsapp GroupClick Here
Join TelegramClick Here

निरंतर विश्व का भूगोल : एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ क्लासरूम नोट्स ऐसे ही नोट्स के साथ अपनी तैयारी जारी रखने के लिए हमारी वेबसाइट UPSC NOTES पर विजिट करते रहे यहां आपको प्रत्येक विषय के नोट्स ऐसे ही टॉपिक अनुसार निशुल्क पढ़ने के लिए मिलेंगे जिसे आप घर बैठे बहुत अच्छे से किसी भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं

1 thought on “एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ”

Leave a Comment